
यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा।
हाजीपुर -वार्ड न.38 जाढुआ बरई टोला ब्रह्म स्थान आयोजित 24 घटें यज्ञ को लेकर मंगलवार को सुबह 501 श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। हाजीपुर नारायणी नदी से मंत्र उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश लाया गया । गया पवित्र गंगाजल से श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश में जलभरी कर हाथी घोड़े बैंड बाजा के साथ पूरे हर्षोल्लास से आगे बढ़ रहे थे।नये नये परिधान धारण कर श्रद्धालुओं ने सड़क के कतारबद्ध होकर गांधी चौक, राजेंद्र चौक ,मरई रोड, पासवान चौक ,चौरसिया चौक होते हुए जढुआ बरई टोला होते हुए लगभग 8 किलोमीटर पैदलयात्रा की दूरी तय की।
जहां हाथी घोड़े,डीजे बाजें के साथ झूमते गाते कदम से कदम मिलाकर चल रहे श्रद्धालुओं की जत्था देख लोग काफी उत्साहित हो रहे थे।पूरे क्षेत्र भक्ति से भावभिभोर था वही जयघोषों से पूरे क्षेत्र भक्तिमय में डूबा रहा.माथे पर कलश उठाये यज्ञ स्थल पर पहुंची.जहाँ कलश को सजा कर रख दी।वही विद्वान आचार्यों के द्वारा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ की गई।यात्रा में पेन्टर राजू,सोनेलाल चौधरी, शंकर किशोर चौधरी उर्फ ओल चौधरी, लाल बाबू चौरसिया, धन्नजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, नन्दकिशोर चौरसिया, मानिकचन्द्र चौधरी, उमेश चौरसिया तथा अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।




Recent Comments