
मढ़ौरा (सारण ) ।मढ़ौरा सीपीआई अंचल परिषद की बैठक बिटोरिया बाजार पर का संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । बैठक में नल जल योजना , मनरेगा , प्रधानमंत्रियों आवास योजना एवं अन्य सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओ में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ तीव्र जन आंदोलन चलाने का न्र्नय लिया गया । इसके लिए जन जागरण कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया । एक अन्य प्रस्ताव में मढ़ौरा चन्नी मिल की जमीन को अतीक्रमण्मुक्त करने एवं रेल कारखाने में जिन किसानो के द्वारा दिए गये जमीन का मुआवज़ा नहीँ मिला है उस अविलंब भुगतान करने की मांग की गयी । एक दूसरे प्रस्ताव में ओल्हनपुर पैक्स के मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मृत एवं एक ही नाम का मुद्रण कई कई जगह पाया गया है जिसे दुरुस्त करने की मांग की गयी है । संगठन को मजबूत बनाने एवं उसे विस्तार देने के लिए पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया । भेल्दी में 25, 26 दिसंबर 2019 को आयोजित संगठन सम्मेलन के लिए मढ़ौरा से संजय कुमार सिंह , प्रो रजाक हुसैन , भरत राय , विजय राय , जमादार राय का चयन किया गया । बैठक में भाकपा जिला सचिव राम बाबू सिंह , भरत राय , मिथुन कुमार , मोहन प्रसाद , भरत प्रसाद यादव , संजीव कुमार सिंह , सुरेंद्र राम आड़ उपस्थित थे ।




Recent Comments