बन्दर के भय से छत से गिरी महिला हुई ज़ख़्मी , रेफर
मशरक (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के हरपुरजान ग्राम के पुतुल देवी30वर्ष पति सत्येन्द्र प्रसाद अपने घर के छत पर गिले कपड़ें पसारने के लिए गई थी कि एक मनबढू सा बन्दर उनके उपर छलांग लगा दी जिससे पुतुल देवी छत से नीचे गिर गई और बूरी तरह घायलावस्था मे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने पर उनकी इलाज शुरू कर डाक्टरों ने बताया कि अंदुरुनी चोट के चलते इनको पटना रेफर करना ही अच्छा होगा ।उनके अभिभावकों से सलाह कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया ।आये दिन बन्दरों के उत्पाद से सभी लोग परेशान दिख रहे है कभी कोई बच्चे को चोटें आई तो कभी अचानक किसी बाइक पर कूदने से कई बार बड़ी दुर्घटना होने से टली ।बन्दरों के उत्पाद से प्रखंड में आये दिन कोई न कोई घटना घटते रहता है मगर इसपर किसी का भी ध्यान आकृष्ट हो रहा है जो कि कई बार आवेदन भी दिया गया लेकिन कोई इस बात पर गंभीर रूप से ध्यान नहीं दे रहे है ।ग्रामीणों मे बन्दरों के इस तरह के उत्पात से भयभीत नजर आ रहे है ।




Recent Comments