बेतिया – बगहा:– नारी सशक्त बने यह संकल्प हमारा। विश्व पूजित हो नारी यह धर्म हमारा।।
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
नारी सशक्त बने यह संकल्प हमारा। विश्व पूजित हो नारी यह धर्म हमारा। नार्रया यत्र पूज्यंते तत्र रमंते देवताः। के जय घोष से आरंभ हुआ अखिल भारतीय गायत्री परिवार का नारी सशक्तिकरण अभियान। जी हां बगहा-1 तिवारी टोला स्थित गायत्री मंदिर में अखिल भारतीय गायत्री परिवार बगहा तत्वाधान में नारी सशक्तिकरण पर एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से प्रारंभ हुआ । मंच का संचालन गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी व गायत्री शक्तिपीठ की भूमि दाता श्री अरविंद नाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में बेतिया से पधारे श्री अजय श्रीवास्तव, एम जे के कॉलेज के रसायन विभाग के प्रोफ़ेसर श्री शशि भूषण शर्मा और के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आमंत्रित सदस्यों में महिला कॉलेज के प्रोफेसर श्री अरविंद कुमार तिवारी एवं उनके माता-पिता, संयोजक श्री राजेंद्र मिश्र, गायत्री परिवार के अन्यन सहयोगी वअधिवक्ता श्री संजू पांडे, बीजेपी के सदस्य व प्रसिद्ध एंकर श्री दीपक राही, पारसनाथ जायसवाल, पत्रकार अखिलेश्वरनाथ ठाकुर ,नैतिक जागरण मंच के सचिव सनफ्लावर चिल्ड्रनस अकेडमी के प्रधानाध्यापक निप्पू कुमार पाठक के अलावे स्थानीय माताओं और बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच का संचालन कर रहे अरविंद नाथ तिवारी ने प्रथम वक्ता के रूप में निप्पू कुमार पाठक को, तत्पश्चात अखिलेश्वर ठाकुर ,प्रिंसिपल अरविंद कुमार तिवारी समाजसेवी रतन लाल नाथानी को आमंत्रित किया । वक्ताओं ने अपना विचार रखें। इसी क्रम में भिन्न भिन्न क्षेत्रों में नारी उत्थान एवं समाज की सेवा कर रही तीन प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटखौली बगहा 2 की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रतिमा सिंह जी ,उमाशंकर तिवारी महिला कॉलेज की भूमि दाता और कर्ता धर्ता रहे श्री परशुराम तिवारी की धर्मपत्नी गायत्री देवी जी को तथा बच्चों को प्रेरित करने वाली उषा श्रीवास्तव को गायत्री परिवार के तरफ से साल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ में उनका तिलक भी किया गया और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए । लोगों ने जमकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपना वक्त दिए ।इस अवसर पर अनुसूया, सती सावित्री, माता गायत्री माता भगवती भामती भारती आदि आदि श्रेष्ठ महिलाओं के उदाहरण प्रस्तुत किया गए। महिला सशक्त हैं महिला कदापि अशक्त नहीं हो सकती इस कथन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जोड़ दिया गया ।यह बात दोहराई गई की नारी तुम श्रद्धा हो, तुम नारायण की माया , शिव की शक्ति तथा ब्रह्मा की शारदा हो। जगत की धुरी हो ।तुम आदि हो तुम अनादि हो आदि वचनों से नारी का सम्मान बढ़ाया गया । वक्तव्य के बाद धन्यवाद ज्ञापन हुआ और प्रसाद वितरण के बाद सभा का विसर्जन।




Recent Comments