
वैशाली में मछली से भरी पिकअप वैन को अपराधियों ने लूटा
हाजीपुर (वैशाली) : जंदाहा थाना क्षेत्र के सलहा पावर ग्रिड के पास एनएच 322 पर बीती रात 11:30 बजे अपराधियों ने समस्तीपुर जिला के रोसड़ा से हाजीपुर जा रहे मछली से भरी पिकअप गाड़ी संख्या JH02AL-0549 को बीच रास्ते में चार व्यक्ति सवार ब्लू कार से पीछे से ओवरटेक कर पिकअप के आगे रोक उसमें से सवार तीन व्यक्ति उतर चालक को बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर आंख बंद कर पिकअप से खींच अपने कार में बैठा लिया जबकि एक व्यक्ति ने पिकअप में बैठ मछली से भरी पिकअप गाड़ी को लेकर हाजीपुर की ओर भाग निकला एंव पिकअप चालक को नशा सुंघा कर कुछ दूर आगे जंदाहा थाना क्षेत्र के चकफतह गांव के खेत में फेंक दिया। जब चालक को होश आया तो उत्तर दिशा की ओर सड़क पर आया तो जंदाहा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को देख आवाज लगाया तो गस्ती दल के पुलिसकर्मी ने लाइट से देखा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में 2 बजे रात्रि में पैदल आ रहा था। पूछताछ के बाद उसे अपने साथ थाना लाया जहां बताया गया है। चालक का स्मार्टफोन, पिकअप वैन,48 बॉक्स मछली लगभग डेढ़ लाख रुपए के अपराधियों द्वारा लूट लिया गया है। इस संबंध में समस्तीपुर जिला के रोसड़ा वार्ड नंबर 3 के निवासी बैद्यनाथ महतो उम्र 49 वर्ष, पिता स्वर्गीय मुनेश्वर महतो द्वारा जंदाहा थाना को आवेदन दिया गया है।




Recent Comments