मढ़ौरा बीडीओ की बिदाई में जनप्रतिनिधि और कर्मी ने किया समारोह का आयोजन

मढ़ौरा (सारण):
प्रखंड बीडीओ के स्थानांतरण के उपरांत प्रखंड के जनप्रतिनिधि और कर्मियों ने एक समारोह का आयोजन कर बिदाई दी। पहले तो सभी ने चार वर्ष से मढ़ौरा में बीडीओ रहे बीर बहादुर पाठक के कार्यों और उनकी कुशलता की चर्चा की,बाद में फूल माला पहनाकर उनके योग्य प्रशासक बने रहने की कामना की। इस अवसर पर बीडीओ बीर बहादुर पाठक ने भी मढ़ौरा में अपने कार्यकाल के दौरान अपने अनुभव और सभी स्तर पर लोगो से मिले सहयोग को विशेष तौर पर सामने रखा।

स्थानांतरित बीडीओ ने कहा कि मढ़ौरा के लोग व्यावहारिक और सहयोगी रहे है। पंचायत प्रतिनिधि लोग भी सदैव विकास को लेकर तत्पर और सहयोगात्मक रवैया रखते रहे है इस कारण यहां उनका समय अच्छा बीता। वे नौकड़ी के बाद पहली पदस्थापना में मढ़ौरा आये थे । अतः यहा से उन्होंने काफी कुछ सीख कर भी जा रहे है।

मढ़ौरा में कार्य के दौरान सामान्य लोगों से भी एक आत्मीय लगाव बन चूका है जो जीवन के बाकि हिस्सों में भी बना रह जायेगा। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बीडीओ बीरबहादुर पाठक में सबको साथ लेकर चलने का गुण था जो उन्हें सक्षम पदाधिकारी बनता था। सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा इनसे जनप्रतिनिधि कभी भी बेहिचक अपनी बात रख बीडीओ साहेब गंभीरता से बातों को सुनते भी थे। प्रमुख प्रतिनिधि बीडीसी विरेंदर राय ने बीडीओ के कार्यकुशलता की प्रशंसा की और माना की बीडीओ का कभी भी जनप्रतिनिधिओं से टकराव जैसी स्थिति नहीं रही जो बड़ी बात है। शिल्हौड़ी पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय उर्फ जुगनू राय ने कहा कि बीडीओ बीर बहादुर पाठक कुशल प्रशासक के साथ अच्छे मोटीवेटर भी थे।

समारोह में आवास पर्यवेक्षक त्रिभुवन कुमार, प्रधान लिपिक अनूप कुमार सिंह, जेएसएस बिनोद कुमार, हिमांशु राज, दूजा कुमारी,आवास सहायक वीरेश कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार,ओमप्रकाश कुमार,सत्येंद्र कुमार, दीपक कुमार,राहुल कुमार,मनोकामना सिंह, विकास जायसवाल, नितेश कुमार, पूजा कुमारी मनमोहन कुमार,सहित अन्य में अपनी बात रखी।संचालन संजीव कुमार ने किया।
आभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर,मढ़ौरा ।