छपरा के संत श्री परमहंस दयाल जी महाराज के समाधि शताब्दी सामारोह की शुभारंभ में मूसलाधार बारिश में संतो ने की 19 किमी की पदयात्राछपरा : छपरा के संत श्री परमहंस दयाल जी महाराज के समाधि शताब्दी समारोह का शुभारंभ उनके ननिहाल मांझी प्रखंड के नंदपुर गांव से संतो की पदयात्रा से शुभारंभ हुआ।दो दिवसीय समारोह की तैयारी को लेकर पूर्व से काफी तैयारी चल रही थी।मंगलवार की सुबह पांच बजे मूसलाधार बारिश में नंदपुर गांव से संत स्वामी सत्यानंद जी महाराज के अगुवाई में सैकड़ो संतो का समूह ने 19 किमी की पदयात्रा पर निकला।जहां उनके साथ लगभग चार हजार अनुवाईयों का सैलाब मूसलाधार बारिस में आस्था की धार के साथ तेजी से संत के जन्मस्थली छपरा के दहियावा मोहल्ला के लिये प्रस्थान किया ।फिर देवरिया में अल्प अवधि के लिये विराम कर अल्पाहार ग्रहण कर पुनः यात्रा शुरू की।जैसे ही संतो का समूह पदयात्रा कर छपरा-सिवान एनएच पर मुकरेरा आते ही सैकड़ो की संख्या में युवा भक्त राहुल राज सिंह के नेतृव में स्वागत का इंतजार कर रहा था।संतो के साथ भक्तो की लोग ने खूब सेवा किया और पदयात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय की ब्यवस्था कर रखा था।फिर यात्रा की सारण के संत की जन्मस्थली दहियावा में साढ़े नौ बजे पहुंचा।जहाँ पर लोगों ने स्थित मंदिर में माथा टेका और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।पदयात्रा रौजा स्थित ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम पर 11 बजे पूर्वाह्न में पहुंच सम्पन्न हुई।जहां भक्तों ने पुनः स्नान पूजा कर हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।मालूम हो कि आश्रम में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व ब्याख्यान होना है।इसके लिये बड़े-बडे दो वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है।स्वामी सत्यानंद जी के साथ जिन प्रमुख महान संत शामिल हुए ,उनमे ब्यासानंद जी महाराज, स्वामी प्रमेश्वरानन्द जी महाराज,
स्वामी माधव प्रकाशानंद जी महाराज, स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज,स्वामी योगानंद जी महाराज, स्वामी परमसेवा नंद जी महाराज ,सामारोह के संयोजक डॉ बी के सिंह का नाम शामिल है।देश के अन्य हिस्सों से अनांदपुर (मध्य प्रदेश),गढ़वा घाट (वाराणसी)
नागली (मेरठ) सहित कई अन्य आश्रम के संतो ने अपनी सहभागिता का निर्वहन किया।स्वामी परमहंस दयाल जी महाररज ने14 वर्ष की उम्र में में छपरा को छोड़ा था,पाकिस्तान पहुंच टेरी को बनाया था कर्मभूमि और आज से सौ साल पहले 09जुलाई को 1919 में ब्रह्मलीन हो गए थे




Recent Comments