अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर पटना मे द अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए छपरा के आलोक कुमार गुप्ता
छपरा :राजेंद्र काॅलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आलोक कुमार गुप्ता को दी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया ।उन्हे यह सम्मान अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर 5 दिसंबर को पटना मे दी अचीवर्स गैलेरी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस मे प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम मे डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय,आर एन सिंह( राज्य सभा सदस्य ) मैथली की बेटी और बांड अम्बेसडर मैथली ठाकुर,आलोक कुमार सिंह (बिहार राज्य एड्स कंटोल सोसायती के युवा निदेशक) साहित्यकार श्री मृनाल जी इत्यादि मौजूद थे। समारोह में देश भर के 32 विधाओ मे सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियो को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन एक लम्हा जिंदगी के नाम संस्थान के सहयोग से किया गया है। आलोक छपरा में विभिन्न क्षेत्रों में फैले कुरूतियों के प्रति लोगों को जागरुक जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर जागरुक करने का कार्य करते हैं। इन्होंने स्वच्छता,बेटी बचाओ बेटी पढाओ,पर्यावरण,शिक्षा जागरूकता,ब्लड डुनेशन कार्यक्रम मे बढ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । इसके लिए आलोक युवा साथियों एवं गुरुजनों का आभार प्रकट किया है । जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति हरिकेश सिंह ने बधाई दिया । राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक वि•वि• त्रिपाठी, प्रोफेसर हरिश्चंद्र (लोक सूचना पदाधिकारी) राजेंद्र काॅलेज के प्रोफेसर विभु कुमार ,डाॅ पूनम (राजनीतिक विज्ञान) पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार वेदप्रकाश,महिमा,रोहित,दिनेश सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक को बधाई दी है।