बैंक के नीचे से बाइक चोरी

मढ़ौरा (सारण):
नगर के मुख्य बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के नीचे से एक उपभोक्ता की बाइक चोरों ने उड़ा ली । इस सम्बंध में बाइक मालिक बलथर पूर्वी चम्पारण निवासी आलोक कुमार मिश्रा ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज किया है जिसमे अज्ञात को आरोपित किया है । प्राथमिकी के अनुसार वह शिल्हौरी स्थित. उत्कर्ष स्माल फाइनेंस नामक नान बैकिंग में काम करता है । वह ब्रांच के एबीएम के साथ इलाहाबाद बैंक में रुपयां जमा करने आया था । बह अपनी बाइक शाखा के नीचे लगाकर बैंक में गया था । जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी ।