मढ़ौरा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता के घर पहुंच नीतीश कुमार ने जाना हालचाल, कार्यकर्ताओं में सम्मान का गया संदेश
#वयोवृद्ध राजेंद्र सिंह ने नीतीश कुमार से फोन पर बात कर मिलने की जताया था इच्छा

#शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री श्री कुमार और साथ मंत्री ललन सिंह भी राजेंद्र सिंह के घर गये

#सुरक्षा व्यवस्था मेंं डीएम हरिहर प्र सिंह और एसपी हर किशोर राय , एएसपी अशोक कुमार सिंह , एसडीओ संजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी दिखे मुस्तैद

मढ़ौरा (सारण)
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार अपने एक वयोवृद्ध बीमार पुराने कार्यकर्ता से मिलने और उनका कुशल क्षेम पूछने शुक्रवार को मढ़ौरा आये I दोपहर मेंं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से सीधे चीनी मिल के खेल मैदान में बने हैलीपैड पर आये । जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत किया । फिर धेनुकी वासी वयोवृद्ध समता पार्टी से जुड़े राजेंद्र सिह के घर गये । घर पहुंचने पर पुराने साथी राजेंद्र सिंह से मिल मुख्यमंत्री अभिभूत हुये । अपने साथ पटना से लाये वस्त्र को मुख्यमंत्री श्री कुमार ने भेंट स्वरूप राजेंद्र सिंह को दिया । कुशलक्षेम की बात में ही मुख्यमंत्री ने ड्राई फ्रूट्स का अल्पाहार किया । फिर राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री कुमार और साथ में आये बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त लगभग आधे घंटे के कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात किया । चर्चा है की मुख्यमंत्री श्री कुमार ने राजेंद्र सिंह के पुत्र व मढौरा प्रखंड जदयूं के अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह को अपने आप्त सचिव से परिचय करा कहा की हमारे कार्यकर्ता साथी राजेंद्र सिंह का कोई भी संदेश लेकर आये तो हमसे निश्चित मिलवाया जायेगा ।

आपको बता दे की राजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले धेनुकी वासी राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर मिलने का इच्छा जातया तो नीतीश कुमार ने हामी भर दी । फिर अपने पुराने कार्यकर्ता के चार दिन बाद घर भी पहुंच हालचाल जाना । इसके पहले भी तरैया के रामपुर महेश निवासी जद यू के जेपी कुशवाहा के निधन के बाद उनके परिजनों से मिल संवेदना जताया था । क्षेत्र में नीतीश कु के इस कार्य शैली से कार्यकर्ताओं में सम्मान का संदेश गया है । इस मौके पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह , जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण , पूर्व विधायक मंटू सिंह , जिला जदयू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , मुरारी सिंह , , वैजनाथ सिंह विकल , संतोष महतो , भाजपा के नागेंद्र राय सहित दर्जनों जदयू और नीतीश कुमार के समर्थक सहित सैकड़ों अन्य भी थे ।