सीवान में रक्तदान कर के मनाया गया बिहार दिवस समारोह

सीवान जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहां SBDC बिहार के युवाओ के लिए एक राॅल माडल

✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए परमार डाॅट काॅम

सीवान :रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा महादान है। लोगों को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने किसी तरह की कमजोरी नहीं होती। यह किसी दूसरे जरुरतमंद लोगों के लिए यह जीवनदान साबित हो सकता है। यह बातें सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा बिहार दिवस के मौके पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहीं ।
बता दे कि गुरुवार को शहर के रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 55 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । शिविर में सीवान न्यायालय के एडीजे ( क्रमांक 06) राजकुमार जी ने सबसे पहले रक्तदान कर किया ।

गौरतलब हो कि बिहार दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी सीवान को सीवान ब्लड डोनर क्लब ने सहयोग किया था । एसबीडीसी के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविर में हमारे क्लब से जुड़े तीस लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर के एक नया कृतिमान स्थापित किया है । उन्होंने बताया कि गुरुवार को क्लब की ओर से रक्तदान करने वालों में अधिवक्ता व एनयूजे के अध्यक्ष डाक्टर विजय पाण्डेय, सुमन देवी,शशी मोहन सोनी,रूपेश कुमार,प्रिंस कुमार,अतुल कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार,राजा बाबू,बसंत कुमार भारती,
अविनाश कुमार सिंह,विजय प्रसाद ,राजेश कुमार,राजनेश्वर रजक,दिलीप कुमार सिंह,अमित कुमार,नवीन कुमार,सुधाकर शाही
भोला जी ,कुमार प्रशांत,मोहम्मद आसिफ,अमित कुमार,आशीष कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार शर्मा,राम बाबू भगत,शक्ति आनंद
मुकेश कुमार आदि प्रमुख थे ।

वही इस मौके पर सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश कुमार सिंह, राजीव रंजन राजू, सतीश पाण्डेय, एसबीडीसी के धर्मेंद्र पर्वत,संदीप तुलस्यान,
नीलेश वर्मा, अमित सोनी,सतीश शर्मा,पंकज गुप्ता,राजेश प्रसाद,आकाश अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

👉बच्चों ने बनाया रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाला प्रोजेक्ट :

सीवान रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान एसबीडीसी से जुड़े छात्र ने
अक्षत नील के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रोजेक्ट तैयार किया था । प्रोजेक्ट को जिलाधिकारी व एडीजे सहित सभी अतिथियों ने सराहा । प्रोजेक्ट को बनाने में अनुराग आदर्श ,पुष्कर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

👉जिलाधिकारी ने एसबीडीसी के कार्यो को सराहा :

बिहार दिवस के मौके पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंचे सीवान जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों से मिलकर उनके द्वारा मानवता के हीत में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसबीडीसी पुरे बिहार के लिए एक राॅल माडल है ।