मढ़ौरा(सारण)। बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के एक छोटे से कस्बे तेजपुरवा गांव में पले बढ़े मनोज गुप्ता का पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश का जाप अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस आशय का पत्र जारी करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार जयसवाल ने उनको मनोनयन पत्र प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।इसके पूर्व भी मनोज गुप्ता जाप के कई पदों पर रहते हुए अपने कर्तब्यों का ईमादारी पूर्वक निर्वहन कर चुके है।जिसके बाद पार्टी ने उन्हें अब दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनयन कर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इनके जाप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर मढ़ौरा के लोगों का बधाई संदेश का तांता लगा है।बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हर्ष वर्धन दीक्षित, के के श्रीवास्तव, भूपेश भीम, सोनू सिंह, मनिंदर सिंह, अवधेश वर्मा, संजीव कुमार,अरुण कुमार, आजाद अहमद, शकील अहमद समेत दर्जनों लोगों का नाम शामिल हैं।