
सरस जीवन तथा समरस समाज के निर्माण का पर्याय है संगीत तथा संगीत के बगैर मानव जीवन निष्प्राण है-सिग्रीवाल
मांझी(सारण) सरस जीवन तथा समरस समाज के निर्माण का पर्याय है संगीत तथा संगीत के बगैर मानव जीवन निष्प्राण है। उक्ति बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार की रात प्रखंड के कटोखर शिव मंदिर परिसर में आयोजित द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि जहां 24 घण्टे का भगवत नाम संकीर्तन सम्पन्न हुआ वह तीर्थ के समान है। उन्होंने संगीत के माध्यम से समाज में ब्याप्त कुरीतियों को हवन कुंड में आहुति देने की अपील की। कार्यक्रम में गोपालगंज के गायक मनोज शर्मा उर्फ सूरदास तथा सिवान के ब्यास मधुबन पागल नें शिव विवाह की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति की। समारोह को भाजपा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह रमाशंकर मिश्र शांडिल्य मुकेश सिंह चैतेंद्र नाथ सिंह सरफराज रौशन आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रभुनाथ सिंह।शिक्षक। तथा संचालन विजेन्द्र तिवारी ने किया।




Recent Comments