दिघवारा।थाना क्षेत्र के दिघवारा बस स्टैंड के समीप सोमवार की सुबह दस बजे दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने उत्कर्ष बैंक के कैशियर को गोली मारकर 9 लाख 49 हजार की राशि लूट ली।इस दौरान अपराधियो ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगभग 10 राउंड फायरिंग भी की गई जिसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हो गया.वही गोली चलने के बाद वहाँ अफरातफरी का माहौल हो गया,लोग इधर उधर भागते देखे गए।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए।इस घटना में घायल कर्मी की पहचान पटना भूतनाथ रोड नीवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है वही एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसकी पहचान दिघवारा थाना के फरहदा गांव नीवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दिघवारा बस स्टैंड स्थित उत्कर्ष बैंक के कैशियर सोमवार को बैंक के पास ही अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कैश जमा करने जा रहे थे तभी बाइक सवार चार अपराधियों ने कैशियर पर हमला बोल दिया और उसे दो गोली मार रुपये से भरा बैग लूटकर भाग खड़े हुए।बाद में कैशियर व स्थानीय घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी दिघवारा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।