मोतिहारी:भटवलिया निवासी रत्‍‌नेश ओझा शिक्षक को सत्तार मियां व सिकंदर मियां ने जमकर की पिटाई मामला दर्ज 
दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी: स्थानीय बाजार स्थित मुख्य पथ से सटे हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की देर संध्या एक ग्राहक को फल दुकानदार व उसके पिता ने जमकर पिटाई कर दी। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। बताया कि ग्राहक एक शिक्षक है, जो फल खरीदने गए थे। इस दौरान तू-तू-मैं-मैं के बीच मारपीट हो गई। शिकायत मिली है, पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। 
इस संबंध में पीडि़त शिक्षक भटवलिया निवासी रत्‍‌नेश ओझा ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें प्रतिष्ठान संचालक सत्तार मियां व सिकंदर मियां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 ए को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसआई अरूण सिंह व एएसआई लक्ष्मण सिंह सदल पहुंच लोगों को शांत कर जाम हटाया। लोगों को आश्वासन दिया कि दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।