भाजयुमो का सम्मेलन 30 अगस्त को
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
भाजयुमो की जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को पालनगर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा सम्मेलन 30 अगस्त को होगा। इसमें कई केन्द्रीय मंत्री व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा प्रभारी लखन तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विधानसभावार समीक्षा की जाएगी। संचालन जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल ने किया। मौके पर रमेश सिंह, अर्जुन गुप्ता, अजीत कुमार, नीतीश भारद्वाज, राजू कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, मंटू सिंह, अमरेन्द्र सिंह, दारोगा सिंह, कन्हैया गुप्ता व संतोष राउत थे।