दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के मिडिल स्कूल बेदवलिया मेेें गुरूवार की रात चोरों ने आधा दर्जन कमरों का ताला तोड़कर 11 पंखों व तीन नल की चोरी कर ली।
थाने में दिए गए आवेदन मेें मिडिल स्कूल बेदवलिया के हेडमास्टर मोहन कुमार ने कहा है कि शुक्रवार को जब स्कूल पहुंचा तो देखा कि छह कमरों का ताला टूटा हुआ है और 11 पंखों की चोरी कर ली गई है।चोरों ने पंखों के साथ-साथ तीन नलों की चोरी कर ली है।थाने मेें आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन मेें जुट गई है।बताते चलें कि वर्ष 2025 मेें चोरों ने कई कमरों को तोड़कर 17 पंखों व एमडीएम बर्तन सेट की चोरी कर ली थी।वर्ष 2021, 2022 व 2023 मेें भी मिडिल स्कूल बेदवलिया मेेें चोरी की घटनाएं घट चुकी है।




Recent Comments