मार्ग मरम्मत कराने की मांग
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : जन अधिकार पार्टी के छात्र महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद कुमार यादव ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर प्रखंड मुख्यालय से तीयर मोड़ तक सड़क का नवनिर्माण और चौड़ीकरण कराने की गुहार लगाई है। मंत्री को दिए गए विज्ञप्ति में बताया कि यह सड़क करीब 20 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। कभी-कभार इसकी मरम्मत हो जाती है। आज तक इसका नवनिर्माण और चौड़ीकरण नहीं हुआ है। इसको लेकर लगभग दरौली विधानसभा के लोग प्रभावित रहते हैं