मांझी। भारत-चीन सीमा के गलवान घाटी में झड़प के दौरान भारत के शहीद जवानों की याद में बुधवार की शाम जदयू नेत्री माधवी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ता आक्रोश प्रकट करते हुए स्थानीय थाना बाजार से चीन मुर्दाबाद, जिपनिंग मुर्दाबाद, चीनी सामानों का बहिष्कार करो आदि नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते हुए सरकार से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। माधवी सिंह ने चीन के कायराना हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब हमारा भारत 1962 वाला नही है। यह दुनिया दुश्मन को उसी की भाषा मे जवाब देना जानता है।कैंडल मार्च में नीतू सिंह,कृष्णा सिह पहलवान, सुनील सिह,ओमप्रकाश गुप्ता, रंजन सिह, आदि मौजूद थे।