परवेज अख्तर (सिवान)

सिवान : 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने को ले बसंतपुर, पचरुखी, हसनपुरा समेत अन्य प्रखंडों में बाइक रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह, बीडीओ मो.आशिफ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जो मुख्यालय से चलकर मलमलिया, खोड़ीपाकर, बरवां, रामपुर, सूर्यपुरा, जानकी नगर, शामपुर, हुसेपुरनंद, बभनौली, शहरकोला, मोलनापुर होकर मुंहफोरा एसएच 73 गोरेयाकोठी सीमा से पुन: मुख्यालय लौटा। रैली में बीएओ सूर्य कुमार राम, पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार कर्ण, ब्रजभूषण प्रसाद, छठु राय, कृषि समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार उपाध्याय आदि शामिकल थे। पचरुखी में बीडीओ डॉ. मो. इस्माइल अंसारी, सीओ रामानंद सागर और पीओ प्रांजल गुप्ता समेत प्रखंड के काफी संख्या में लोगों ने साइकिल रैली निकाली।

बसंतपुर (सिवान) : मानव शृंखला को सफल बनाने को ले बसंतपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल, जीवन हरियाली को लेकर बनने वाली राज्यव्यापी मानव शृंखला सफल बनाने के लिए प्राचार्य विक्रमा प्रसाद यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं भारत स्काउट गाइड के बच्चों को विद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्वाभ्यास कराया गया।