परवेज अख्तर (सिवान)
आंदर (सिवान) : प्रखंड के खेढ़ाय पंचायत के पचोखर गांव के वार्ड संख्या दो के आगनबाड़ी केंद्र संख्या 137 पर सुखा राशन का टीएचआर वितरण किया गया। इस दौरान अनाज का सही व सुचारू ढंग से वितरण हो इसके लिए सीडीपीओ की ओर से सभी एलएस को विशेष निर्देश भी जारी किया गया है। मौके पर आंगनबाड़ी एलएस रशीदा इलताफ, सेविका रिंकी कुमारी, सहायिका मुन्नी कुमारी, सुनीता देवी, नेहा देवी, बेबी देवी, खुशबू देवी, मनीषा देवी, सुधा देवी, सीता देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।




Recent Comments