दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। पुलिस अधीक्षक बेतिया को गुप्त सूचना मिली कि कुछ कुख्यात अपराधियों द्वारा जिला में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई जा रही है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा तवरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा विभिन्न जगहों पर छापामारी कर सुप्रिया रोड से विक्की कुमार उर्फ विकुन पिता बिरेंद्र साहनी, साकिन मुरारपुर हरसिद्धि, हंसमूललाह मुल्लाह पिता संतु कबारी छावनी बेतिया थाना मनुआपुल ओपी को सुप्रिया रोड से गिरफ्तार किया गया तथा इनके पूछताछ के क्रम में बताया गया कि इनके और सहयोगी साथी हैं ।जिन्हें मझौलिया थाना अंतर्गत नानू सती से सोनू कुमार पिता संतोष साह साकिन का दान बैरिया थाना केसरिया, रुस्तम अली पिता शकील अख्तर साकिब कव्वाल पुराना तुरकौलिया ,कृष्ण नंदन कुमार पिता भीखुदान साकिन जमला थाना मुफस्सिल तीनों जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण की गिरफ्तारी की गई ।अपराधियों द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि बेतिया शहर में लूट फायरिंग की घटना कर दहशत फैलाने का उद्देश्य था ।गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा 7 जिंदा कारतूस 4 मोबाइल बरामद किया गया है ।गिरफ्तार अपराधी विकी कुमार उर्फ विपुल कुमार मोतिहारी जेल के रिमांड होम से फरार एवं साइको अपराधी है तथा इसके ऊपर मोतिहारी जिला में आधे दर्जन से अधिक कांड अंकित है। वहीं दूसरी ओर काली बाग ओपी थाना अंतर्गत भूली भवानी से एक बैगनी कलर का बोलेरो की चोरी की घटना घटित हुई ।जिस संदर्भ में बेतिया नगर काली बाग ओपी थाना कांड संख्या 18/20 10 जनवरी 20 दर्ज किया गया तथा कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया ।गठित टीम के सदस्य द्वारा छापेमारी कर कमलनाथ नगर से राम आशीष कुमार पिता राज देव महतो, सा सुरेश सिरसिया ओपी रामबाबू कुमार पिता विजयपाल साकिन सिरसिया थाना सिरसिया ओपी बेतिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि चोरी की बोलेरो को सिवान जिला दरौली थाना अंतर्गत मनोज कुमार पिता भरत दुबे नेपूरा थाना दरौली जिला सिवान नामक व्यक्ति से बेच दी गई है ।जहां गठित टीम सदस्य के द्वारा छापेमारी कर चोरी की बैगनी कलर का बोलेरो जिसका नंबर बीआर 28 ई1953 है बरामद किया गया तथा अभियुक्त मनोज कुमार की गिरफ्तारी की गई है। उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एसपी निताशा गुड़िया ने बुधवार को दी।





Recent Comments