
परसा(सारण)।महिलाओं के हक अधिकार और महिलाओं पर हो रही अत्यचार के खिलाफ प्रखंड के दरोगा राय चौक पर मानव अधिकार दिवस अवसर एडवा के राज्य सचिव गीता सागर राम जिला सचिव गायत्री देवी के नेतृत्व में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन में शामिल सैकड़ो महिलाओं ने देश में महिलाओं पर हो रही अत्याचार,बलात्कार,शोषण पर रोक लगाने को लेकर जमकर पीएम के खिलाफ नारेबाजी किया गया।वही महिलाओं ने पीएम मोदी ने पेंशन,राशन कार्ड बनवाने तथा महिलाओं के हक को देने की मांग किया।पुतला दहन के पूर्व महिलाओं द्वारा पुतला को लेकर बाजार में जुलूस निकाला गया।और पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।जिला सचिव गायत्री देवी ने कहा कि केंद्र सरकार यदि महिलाओं के मांग को पूरा नही करता है।तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आनदोलन प्रत्येक राज्य में महिलाओं द्वारा किया जाएगा। पुतला दहन में एडवा के राज्य सचिव गीता सागर राम,जिला सचिव गायत्री देवी,गुड़िया देवी, शांति देवी,गीता देवी,गिरजा देवी, सैम्युल निशा,शिलोचना देवी, सनीचरी देवी,बिंदिया देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थे।




Recent Comments