
- जदयू अतिपिछड़ा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो व मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने विजेता टीम को कप प्रदान किया
- खिलाड़ियों से आपसी भाईचारे के साथ खेल खेलने अपील किया – संगम बाबा
तरैया(सारण): प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में टीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गलिमापुर बनाम तरैया के बीच खेला गया. गलिमापुर की टीम ने तरैया को 15 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा लिया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जदयू अतिपिछड़ा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष महतो व इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने विजेता टीम को कप प्रदान किया. फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गलिमापुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 102 बनायी. जवाबी पारी खेलते हुए तरैया की टीम ने 16 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरिज तरैया टीम के राहुल को दिया गया. मौके पर अनिल सिंह, कल्याण सिंह,आयोजक अभिषेक सिंह, रंजन सिंह,मुकुल सिंह,बाला जी, कृष्णा सिंह समेत हजारों की संख्या में फाइनल मैच देखने को दर्शकों व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.




Recent Comments