मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के उद्धाटन मैंच में अमनौर ने सरेया को हराया
अमनौर के अनिल बने मैन आफ द मैच

मढ़ौरा,सारण (बिहार)।
थाना के पीछे चीनी मिल खेल मैदान में शनिवार से शुरू हुएं मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के उद्धाटन मैंच में अमनौर ने सरेया को हराकर अगले दौड़ में प्रवेश कर लिया । सरेया की टीम ने टास जीतकर पहले खेलते हुये 109 रन बनाये । जबाब में अमनौर की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद दो विकेट से मैंच जीतने में सफल हो गयी ।

इसके पूर्व मच का उद्धाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने पिच का फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया । विधायक ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्र में खेल से युवाओं कस जुड़ाव बढ़ा है, अब इन्हे अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है । क्षेत्र में उनके आयोजित स्तरीय ट्रुर्नामेंट से खिलाड़यों को अच्छे अवसर भी मिलने लगेहै । जितेन्द्र राय ने खेल और युवा खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की बात कही वही आयोजन कमिटी के प्रयास की सराहना की ।

आयोजनकर्ता में राजीव सिंह उर्फ पेंटर ने कहा की मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के स्वरूप को बड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकी प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ी का चुनाव किया जा सके । आयोजन में मोनू सिंह, विकास सिंह, गुड्डु सिंह, आशु सिंह, मंटू सिंह, गौरव सिंह शामिल रहे । एम्पायरिंग मन्टू सिंह, मन्नू सिंह ने , स्कोरिंग आलोक कुमार ने कमेन्ट्री वहाब आलम, नौसाद ने किया ।




Recent Comments