पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक :-
पश्चिमी चंपारण भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की जिला कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष गंगा प्र0 पाण्डेय की अध्यक्षता में कई नए पदों की घोषणा किया गया। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष गंगा प्र0 पाण्डेय ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व कुमार गौरव उर्फ़ रिक्की गुप्ता, किसान मोर्चा के पवन वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुर्र रहमान, महिला मोर्चा की श्रीमती किरण देवी, बेतिया अनुसूचित मोर्चा के मधु सरार्फ एवं वही मंच के संयोजक के रूप में चिकित्सक मंच डॉ0 अमिताभ चौधरी, पंचायती राज मंच के अखिलेश शर्मा के पदों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष गंगा प्र0 पाण्डेय ने कहा कि आप सभी को नए दायित्व की शुभकामनाओं के साथ आप संगठन को और मजबूत बनाएंगे और पार्टी के सभी कार्यो  जन-जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। मौके पर उक्त बैठक में जिलाउपाध्यक्ष पारस यादव, नरेंद्र नाथ झा, जिलामीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ़ गांधी बाबा, रूपक श्रीवास्तव सहित कई उपस्थित रहे।