बेतिया – नरकटियागंज:– स्वच्छता दिवस के रूप में नरकटियागंज के हरदिया चौक पे प० योगेन्द्र शुक्ला जी स्वतन्त्रता सेनानी के मूर्ति की सफाई कर के उनको सम्मान कर माला पहनाया गया,

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज बिहार:– नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 18/4/2018 दिन बुधवार को स्वच्छता दिवस के रूप में नरकटियागंज के हरदिया चौक पे प० योगेन्द्र शुक्ला जी स्वतन्त्रता सेनानी के मूर्ति की सफाई कर के उनको सम्मान कर माला पहनाया गया, एवं घर के स्वजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलामहामंत्री रवि सिंह ने की कार्यक्रम में जिला मंत्री अर्जुन सोनी, जिला संयोजक N.G.O. प्रकोष्ठ अंकित तिवारी, नरकटियागंज मंडल नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,मंडल ग्रामीण अध्यक्ष रंजन ओझा, महामंत्री रवि कांत परासर, श्री गोविंद कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिग्विजय मिश्रा जी इत्यादि उपस्थित रहे।




Recent Comments