मांझी(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने श्वानदस्ता टीम के साथ करीब एक दर्जन गांवों में अभियान चला कर 120 लीटर शराब के साथ भाड़ी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण जप्त किया है। वहीं एक महिला सहित दो लोगों गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने चौबाह स्थान, पकड़ी बाजार, मियां पट्टी, फत्तेहपुर, चेंफुल सहित दर्जन भर गांवों में छापेमारी की। जिसमें चेफुल निवासी दरोगा प्रसाद एवं पकड़ी बाजार से सहदेव चौधरी की पत्नी गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि छह कारोबारी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने उप मखिया के पति सरयू प्रसाद सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब के कारोबारियों को किसी भी हालत में बक्शा नही जाएगा। वहीं पियक्कड़ों व असमाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।