नई दिल्ली। सहारा इंडिया में निवेश करके फंसे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा के निवेशक अपना पैसा क्लेम कर सकते हैं। पैसा रिफंड पाने के लिए सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन सोसाइटी में करीब 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा निवेशक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के है। लंबे समय तक पैसा वापस नहीं मिलने पर निवेशकों के द्वारा केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की गयी थी। केंद्र सरकार के इस फैसले से करोड़ों निवेशकों को बड़ा फायदा होने वाला है।
इन सोसाइटी के लोगों को मिलेगा पैसा केंद्र सरकार के द्वारा लॉच किये गए पोर्टल
https://mocrefund.crcs.gov.in/ के माध्यम से सहारा समूह के चार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों को ही पैसा वापस मिलेगा। बताया जा रहा है कि पोर्टल के माध्यम से केवल वो निवेशक पैसा वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में अपना निवेश किया था। आवेदन करने से पहले निवेशक को पता करना होगा कि सहारा समूह की किस समिति में पैसा लगा है। साथ ही, आवेदक के पास इससे जुड़े सारे दस्तावेज होने चाहिए। सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में जमाकर्ता के वही पैसे वापस होंगे जो 22 मार्च 2022 से पहले जमा हुए थे। जबकि, स्टार्स मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद के 29 मार्च 2023 से पहले के निवेशक आवेदन कर सकते है।




Recent Comments