मांझी के रत्न की उपाधि से सम्मानित स्व. बृजकिशोर पांडे के चौथी पुण्यतिथि पर दी गयीं भावभीनी श्रधांजलि

मांझी(सारण): मांझी के रत्न की उपाधि से सम्मानित प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व दिवंगत भाजपा नेता स्व बृजकिशोर पांडे उर्फ बुलू बाबा को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की गई।समारोह में उपस्थित लोगों ने स्व पाण्डेय को सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता बतलाते हुए कहा की उनका असामयिक निधन मांझी के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। स्व पाण्डेय के आवासीय परिसर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान ने चादर तथा सामाजिक कार्य कर्ता कृष्णा सिंह पहलवान ने अंगवस्त्र देकर स्व पाण्डेय की पत्नी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एबीपीएसएस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी जगमोहन चौहान राज कुमार सिंह नागेंद्र ठाकुर नसीम अहमद अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंत में दो मिनट का मौन रख मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।