महिला को डायन कह के पीटा

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

प्रखंड के भलुआ शंकरडीह गाँव मे पिता-पुत्र ने मिलकर अपने एक पड़ोस की महिला को डायन कहकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है।पीड़िता उदय सिंह की पत्नी बबीता देवी ने इस सम्बंध में अपने पड़ोसी प्रेम सिंह एवं उनके दो पुत्र मंजीत कुमार और नीतीश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसे डायन कह रहे थे और बोल रहे थे कि इसका मुँह देखने पर पूरा दिन खराब हो जाता है।फिर बाल पकड़ कर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए है।