तरैया 23.06.2020

प्रखंड के डुमरी गाँव मे वार्ड सदस्या को डायन का आरोप लगा कर बेपर्दा कर मारपीट कर घायल कर दिया गया हैं।इस सम्बंध में पीड़िता वार्ड सदस्या के पति मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें सोचित मांझी, चनेसर मांझी,कपिल मांझी,हिरामन मांझी सहित तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोगो घर मे घुसकर मेरी पत्नी को बेपर्दा कर मारपीट करने लगे एवं चैन,अंगूठी सहित दो हजार रुपये नगदी लेकर चले जाने का आरोप लगा हैं।