मढ़ौरा पॉलिटेक्निक कॉलेज क्वांटराइन सेंटर पर प्रवासियों की संख्या 143 पर पहुंची

• अभी छात्र-छात्राओं की बड़ी खेप कोटा से आना बाकी
• प्रशासन पहले ही कर चुका है फुलप्रूफ ब्यवस्था
मढ़ौरा(सारण) । प्रवासी कामगारों का घर वापसी होना शुरू होना तेजी पकड़ने है । बुधवार को प्रखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक सेंटर पर 49 प्रवासी कामगार पहुंचे। फिलहाल प्रवासी कामगारों की बड़ी खेप नही पहुंची है लेकिन प्रतिदिन 40-50 की संख्या नये लोग बाहर से गांव आ रहे है उन्हे क्वारेंटाइन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सेंटर पर मात्र 13 लोग थे, रविवार को 20 की संख्या है जो सोमवार को 35 हो गया था। मंगलवार को 39 नये प्रवासी गुजरात और अहमदाबाद से पहुचे थे । बुधवार को 49 लोग प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे जिसमें 37 लोग केरल से आये है । 12 अन्य अलग अलग राज्यों से अपने गांव पहुंचे थे जिसकी सुचना प्रशासन को मिलने पर प्रशासन ने उन्हे क्वारेंटाइन सेंटर पहुचाया। बुधवार को प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर राजकीय पॉलिटेक्निक पर बाहर से पहुचें प्रवासी की संख्या 143 थी ।
• बाहर से पहुंचे प्रवासी को चाहिये होटलों जैसी सुविधा :
प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी लगातार सुविधाओं की मांग कर रहे है जिससे वहा रह रहे सरकारी कर्मी परेशान है। कुछ प्रवासी खुद को सरकारी मेहमान भी मान रहे है और उसी तरह की सुविधा की चाह रख रहे है । कईयों को सेल्फ सौचालय और बाथरूम चाहिये तो कई को उनकी पसंद का खाना । आवासित प्रवासी की अलग अलग डिमांड ने सेंटर पर तैनात कर्मी की समस्या को बढ़ा दिया है । कई क्वारेंटाइन सेंटर के नियम को नही मान रहे है इनको समझाने में कर्मी परेशान है । बहुत है जो अपने घर जाने की जिद कर रहे है । उनका कहना है कि यहा से अच्छी सुविधा उन्हे घर पर ही मिल जायेगी । प्रशासन उन्हे उनके घर पर जाने की अनुमति दे दे ।
• नियमित हो रहा है स्वास्थ जांच :
सेंटर पर पहुंचे प्रवासी कामगारों का नितमित रुप से स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है । जांच के लिये गये रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डा कुमार गौरव, मो शमीम ने बताया कि किसी में संक्रमण के किसी लक्षण नही मिले है सभी समान्य रुप से स्वस्थ है। दो तीन लोग को थोड़ी परेशानी थी लेकिन वह समान्य मौसम परिवर्तन के लक्षण मात्र थे ।




Recent Comments