दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जिला के शिकारपुर व बगहा थाना क्षेत्र में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर है। बगहा नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को बगहा प्रखंड एक स्थित गांधीनगर गांव में जुआ खेल रहे छः जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के अड्डे पर दबिश देकर कुल छः जुआरियों के पास से 11 हजार 204 रुपये नगद सहित एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल भी जब्त किया है। इसके संबंध में नगर थाना अध्यक्ष भगत लाल मंडल ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर उपर्युक्त जुआ के अड्डे पर छापामारी कर कुल छः खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी जुआ के आरोपी बगहा नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। पकडे गए सभी छः आरोपी को थाना से जमानत देकर मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें जुआ नहीं खेलने का हिदायत दिया। दूसरी ओर शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि विगत रात्री छापामारी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और सभी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया। नरकटियागंज नगर परिषद के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बेतिया पुलिस की कार्रवाई में जुआ के अड्डे पर हुई छापेमारी में छापामारी में आस मोहम्मद मियां, मोहम्मद सेमूल, इकराम आलम, प्रमोद कुमार, उदय कुमार, दिलीप पटेल, मोहन प्रसाद, अफरोज आलम, पप्पू कुमार, रंजीत कुमार चौबे गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने जांच के दौरान सरोज जायसवाल और व अन्य को फौरन छोड़ दिया जबकि 10 व्यक्तियों को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। हालाकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफी संख्या में जुआ खेलते हुए लोग पकड़े गए, कई प्रभावशाली बचने में कामयाब रहे। जुआ के अड्डा पर छापामारी की घटना ने यह साबित कर दिया कि शहर में जुआ के अवैध अड्डे संचालित है। नरकटियागंज में हुई छापामारी की घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिस को कितनी राशि मिली, क्योंकि पुलिस सूत्रों ने 70, 80 और 85 हजार रुपये बरामद होने की बात बताया हैं। अलबत्ता अड्डा पर जुआ खेलने पहुँचे, खिलाड़ी “पेटी” (लाख) एक से दो लाख लेेेकर पहुँचते रहेे, बहरहाल जो पुलिस का आंकड़ा है, उसके अनुसार 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं और लगभग 85 हज़ार रुपये बरामद किए गए हैं।