
दरियापुर(सारण)
महंगाई के विरोध में भाकपा दरियापुर अंचल परिषद की प्रतिनिधिमंडल प्रखंड कार्यालय पहुंच दो पेज में हस्ताक्षर किये हुए 22 सूत्री मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी के को दिए जहा भाकपा के प्रतिनिधिमंडल से सौहार्द पूर्वक बाते हुयी। जिसमे उनकी प्रमुख मांगो में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस व खादय सामग्री के बढ़ी किम्मत को वापस ले, भरस्टाचार को दूर करे, जब तक बेरोजगारी समाप्त नही हो रही तबतक बेरोजगारो को बेराजगारी भत्ता दे, किसानों के न्यूनतम मूल्य निर्धारित करे, महि नदी के तटबंधों को दोनो तरफ से मरमती हो कार्य जल्द पूरा करे, दिघवारा-भेल्दी मुख्य सड़क पर ओवर लोडेड ट्रको चलाने की अनुमति देने वाले अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करे आदि थी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ० केएन सिंह, शिवजी दास, परमात्मा प्रसाद गुप्ता, पुनीत राम,किशोरी प्रशन राय, रजनी प्रशाद गुप्ता,बिश्वनाथ राय,जगरनाथ महतो, रघुपति महतो, नंद किशोर राय सहित दर्जनों लोग थे।




Recent Comments