
दरियापुर(सारण)।
प्रखंड क्षेत्र के ककरहट पंचयात के भेटवालिया गांव में स्थित जगतजननी मा दुर्गा व हनुमान मंदिर के प्रांगण में विश्व मे शांति व जग कल्याण हेतु 24 घंटे अष्टयाम को लेकर गुरुवार को कॅरोना नियम को पालन करते हुए मुह पर मास्क लगाकर भव्य कलश शोभायात्रा, घोरा, हाथी और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल पूजा देवी, ललन प्रशाद, मिथलेश प्रशाद गुप्ता, पुष्पा देवी,अलका देवी सहित सैकड़ो महिलाएं,पुरुष एवं कुमारी कन्याएं कलश लेकर जल भरने के लिए भेटवालिया दुर्गा मंदिर से डेरनी चौक होते हुए विश्वम्भर बाबा मंदिर प्रांगण में पहुंची। वहां महि नदी से विधी विधान के मुताबिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जयघोष के साथ कलश भर विश्वम्भर बाबा की 101 बार परिक्रमा करते हुए, कलश शोभायात्रा, मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। जिसके बाद अखंड अष्टयाम में पूर्वी चंपारण से आयी महिला मंडली ने अनेको झाकिया निकलते हुए 24 घंटे का अष्टयाम प्रारम्भ किया जिससे पूरा गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। अष्टयाम समापन के बाद पूरा गांव के महिला ,पुरुष आरती में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य यजमान मुन्ना लाल गुप्ता तथा मुख्य पुरहित घनश्याम मिश्रा थे। उन्होंने ने बताया कि अष्टयाम से शुख, समृद्धि तथा समाज को शांति मिलती है। शोभायात्रा का नेतृत्व, बीठल साह, रंजीत गुप्ता, पवन साह, छोटू साह, मुकेश साह, राजू साह कर रहे थे। जिसमे ककरहट पंचयात के मुखिया साधु राय, पटेल जी, डॉ० जयप्रकाश सिंह, सरपंच प्रत्यासी अमित कुमार, सुबाष राय, विजय राम सहित दर्जनो गणमान्य लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।




Recent Comments