सारण : दरियापुर में नल जल योजना का हुआ शुभारंभ
दरियापुर
प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा पंचायत के वार्ड न० 9 में सांसद राजीव प्रताप रूडी के कोष से नल जल योजना का शुभारंभ किया गया. योजना का शुभारंभ गाँव के ही वृद्ध शंकर सिंह, भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा बीस सुत्री के सदस्य नरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर किया. राकेश सिंह ने बताया की हम सबों के संसद राजीव प्रताप रूडी का मुख्य लक्ष्य हर गाँव गली में पूर्ण रूप से बिजली और नल जल योजना के तहत शुद्ध पेय जल पहुंचाना है. आगे उन्होनें ने बताया की हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक बिमारियां पानी के प्रदूषित होने की वजह से होती हैं, नल जल योजना के धरातल स्तर पर सक्रीय ढंग से कार्य होने से लोगों को शुद्ध पेय जल मिलेगा जिससे तरह तरह की होने वाली बिमारियां से मुक्ती मिलेगी. इस मौक़े पर दरिहारा पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानन्द सिंह, गोलोक बिहरी शरण सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य ब्रजेश सिंह, अरविन्द सिंह, रत्नेश सिंह, सुभाष सिंह, विनय सिंह, पंकज सिंह, सन्नी कुमार सिंह, अजीत सिह, प्रशांत कुमार सिंह विकास सिंह आदि उपस्थित थे.





Recent Comments