गहने तथा मोबाइल छीन कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

पानापुर (सारण) : सोमवार को थानाक्षेत्र के रसौली से महिलाओं से गहना तथा मोबाईल छीन कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर स्थानीय प्रशासन के हवाले किया।स्थानीय पुलिस ने पकड़े गये चोरों से पूछताछ कर एक और चोर को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।गिरफ्तार चोरों में मढ़ौरा अंचल के गौरान्वित निवासी देवानन्द शार्मा 20,गौरा हथिसार निवासी जावेद आलम 19 तथा तरैया थाना के पचरौर निवासी अजित पाठक 28 का नाम शामिल है ।
थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि पकड़े गए चोरों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार रसौली पश्चिम टोला में शाम कुछ महिलाएँ सड़क पर टहलते रहीं थी।तभी बाईक से पाँच की संख्या में डुमरसन की तरफ से आर रहे चोरों ने रोककर महिलाओं को हथियार दिखाकर उनके गहने तथा मोबाईल लूट कर भागने लगे।जैसे ही चोर वहाँ से भागे ,महिला चिल्लाने लगीं ।शोर सुनकर गाँव के लोग दौड़े तथा घटना की जानकरी लेकर बाईक से चोरों के पीछा करने लगे।पीछा कर ग्रामीणों ने पानापुर बैंक के पास दो चोरों को पकड़ लिए तथा पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ के बाद एक अन्य चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।