
स्वाभिमान के मिशाल महाराणा प्रताप : चन्द्रमा सिंह
मशरक (सारण) : राष्ट्र के धरोहर, क्षत्रीय कुल के दीपक, शौर्य, ऐश्वर्य, शुरवीरता एवं स्वाभिमान के प्रतीक, ओजस्वी महायोगी, महाराणा प्रताप का जन्म दिन श्रद्धा व उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रमा सिंह के अध्यक्षता में आयोजित जयन्ती समारोह का उद्घाटन शिक्षाविद चन्द्रकेत नारायण सिंह, बंगरा पंचायत के मुखिया ललिता देवी के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह एवं विजय आईटीआई चैनपुर के निदेशक पप्पु सिंह सिग्रीवाल ने महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति द्वारा मौके पर करीब एक दर्जन बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रमा सिंह, चन्द्रकेत नारायण सिंह, शिक्षाविद शुभनारायण सिंह, डाॅ पीके परमार, अजय कुमार सिंह, जेपी सेनानी संघ के अध्यक्ष बिक्रमा सिंह, पूर्व मुखिया शैलेन्द्र किशोर सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री, ब्यवसायी दिनेश कुमार सिंह, पुजेरी टुन्ना बाबा, उपेंद्र कुमार सिंह, चन्दमा तिवारी मुख्य थे। मौके पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुए वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने मुगल सल्तन को उखार फेंकने, घास की रोटी खाएंगे, परन्तु दास्ता स्वीकार स्वीकार नही करेगे। वक्ताओं ने उनके ब्यक्तित्व की राह पर चलने का संकल्प लिया। वही महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित जयन्ती समारोह में प्रदेश जदयू सलाहकार समिति सदस्य कामेश्वर सिंह ने महाराणा प्रताप का स्मारक बनवाने की घोषणा की।




Recent Comments