सिवान :जमीन विवाद में मारपीट व फायरिंग, तीन गिरफ्तार
#असांव थाना क्षेत्र के खरदरा गांव की है घटना
#परवेज अख्तर
सीवान:
असांव थाना के खरदरा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस मे भीड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई. हालांकि इस घटना में कोई कोई घायल नहीं हुआ लेकिन फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस के अनुसार एक पक्ष के शैलेश सिंह और दूसरे पक्ष के श्याम बहादुर ओझा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. शैलेश ने अपनी प्राथमिकी में श्याम बहादुर ओझा,वशिष्ठ ओझा,ब्रजेश ओझा,घनश्याम ओझा व अंकित ओझा पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट और गोलीवारी का आरोप लगाया है. वहीं श्याम बहादुर ओझा ने वीरेंद्र सिंह,शैलेश सिंह व तारकेश्वर सिंह पर मारपीट,छिनतई व फायरिंग का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.




Recent Comments