◆ तरैया में ₹15.77 करोड़ की लागत से एक साल में बनकर तैयार होगा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय

तरैया, (सारण)। तरैया में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के नए अत्याधुनिक भवन निर्माण कार्य का सोमवार को बिहार विधानसभा में याचिका समिति के अध्यक्ष सह तरैया विधायक जनक सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक जनक सिंह बताया कि इस अत्याधुनिक भवन के निर्माण में लगभग 15 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च आएंगे। वहीं इस भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने में करीब एक वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास के बाद विधायक जनक सिंह, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, मुखिया सुशीला कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया।इस दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक जनक सिंह ने कहा कि नए भवन के निर्माण से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। एक ही परिसर में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यालय उपलब्ध होने से आम लोगों को अब किसी कार्य के लिए जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रखंड कार्यालय दूसरे विभाग के भवन में संचालित हो रहा है, जबकि अंचल कार्यालय तरैया पंचायत सरकार भवन में चल रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ मेवालाल सहनी, बीडीओ विभु विवेक, तरैया के प्रभारी सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष धीरज कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि अशोक ब्यास, विश्वकर्मा शर्मा, उज्जवल सिंह, मुन्ना तिवारी, अवनीश सिंह, टुलु सिंह, रणविजय सिंह, रंजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।