मढ़ौरा ।
बिहार चुनाव में आयोजित हो रही आम सभा में अब पहले जैसी स्थति दिखने लगी है । लोगों की उमड़ रही भीड़ में कही से कोरोना का कोई खौफ नही दिखाई दिया । मढ़ौरा में विधानसभा को लेकर आयोजित हुई राजद की पहली आम सभा टेहटी डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई । महागठबंधन के प्रत्यासी जितेंद्र राय के पक्ष में
भोजपुरी सीने स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे । खेसारी को देखने सुनने के लिये लोगों का भीड़ टेहटी कॉलेज ग्राउंड में उमड़ पड़ा । खेसारी लाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मढ़ौरा की जनता विधायक के लिये नही बल्कि जितेंद्र कुमार राय को मंत्री बनाने के लिये वोट करना है l लोगों से अपील करते हुये कहा कि मढ़ौरा से जितेंद्र राय को जितना है तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है । बिहारियों को जो सम्मान हमारे अभिभावक लालु प्रसाद यादव ने दिया वो सम्मान किसी नेता ने नही दिया । आज उन्ही की देन है कि समाज के सबसे निचले पायदान के लोग सर उठाकर जी रहे है l

गाना गाया तो लोगों ने खुब हल्ला मचाया

मंच पर पहुंचे खेसारी लाल यादव ने जुटे लोगों के लिये गाना गाया । गाना का बोल सुनते ही लोगों ने भी जमकर हल्ला मचाया । इस दौरान खेसारी लाल ने आगे कहा की राजद एक परिवार है जिसके अभिभावक लालु चाचा है आप अगर हमसे प्यार करते है तो राजद के सभी कार्यकर्ता तैयार होकर जितेंद्र राय को जिताने का काम करे lवहीं प्रत्याशी जितेंद्र राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल है।

खेसारी को नजदीक से देखने के टूटा बेरिकेटिंग :

लोगों में खेसारी लाल यादव को नजदीक से देखने के लिये पागलपन छाया रहा । खेसारी को देखने के लिये मंच के करीब पहुंचे युवाओं की भीड़ के दबाव में बेरिकेटिंग ध्वस्त हो गया । बैरिकेटिंग के टुटने के बाद मंच केचकरीब पहुंची भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को खासी मसक्कत करनी पड़ी ।