अब “असम्भव के विरुद्ध” लिखना व पढ़ना हो गया असम्भव, नही रहे दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक
विनीत कुमार
दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक जी का निधन गुरुवार की रात हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गयी। गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दफ्तर में ही काम करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल भर्ती कराया गया। चार घण्टे तक बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टरों ने कल्पेश याग्निक का उपचार किया मगर उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। रात्रि करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे साकेत नगर स्थित उनके निवास से तिलक नगर मुक्तिधाम जाएगी।

21 जून 1963 को जन्मे कल्पेश याग्निक 1998 से दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे।
55 वर्षीय याग्निक प्रखर वक्ता और देश के विख्यात पत्रकार थे। पैनी लेखनी उनकी पहचान थी। देश और समाज मे चल रहे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष लिखा करते थे। हर शनिवार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होनेवाला उनका कॉलम “असम्भव के विरुद्ध” देशभर में चर्चित था।
अब कल्पेश याग्निक जी के निधन के बाद असम्भव के विरुद्ध लिखना व पढ़ना दोनो असम्भव हो जाएगा।
We Always Miss You Sir
दैनिक खोज खबर टीम की ओर से आपको अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि सर
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.




Recent Comments