
सारण/मशरक – मशरक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सटे गलिमापुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की छत्तिसगढ़ के सुकमा जिले में शहिद होने का समाचार प्राप्त हुआ है । शहिद जवान गलीमापुर गांव निवासी सेवानिवृत सीआरपीएफ जवान मुसाफिर सिंह का पुत्र मंतोष कुमार सिंह है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शहिद जवान ड्यूटी पर था तभी भारी संख्या में नक्सलियों ने हमला कर दिया जिस में वो नक्सलियों से लड़ते लड़ते शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव सहित क्षेत्र के सीमावर्ती गांव व प्रखंडों में गम का माहौल है ।वही शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक घर पर पहुंचेगा।




Recent Comments