498 कार्टून अंग्रेजी शराब लदा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर फरार



सोनपुर। सोनपुर के एडिशनल एसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में की गई सोनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर के एनएच-19  बाईपास में यह छापेमारी की गई।जहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ। ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया  हालांकि ट्रक का चालक तथा शराब के धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ट्रक पर लदा रॉयल प्लेयर ब्रांड की 375 मिली का 306 कार्टून तथा 180 मिली का 192 कार्टून मिला है। इन बोतलों में कुल मिलाकर 4412 लीटर अंग्रेजी शराब बिहार में इसकी कीमत 50 लाख से ऊपर का होगा। बता दें कि इतनी छापेमारी के बावजूद भी सोनपुर में शराब के धंधेबाज अपने पेशे से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सबलपुर दियारा क्षेत्र में अभी भी शराब के कई बड़ा रॉकेट काम कर रहा है। इस धंधेबाज में कई सफेदपोश भी शामिल है। यह सब शराब नए साल के अवसर पर बेचने के लिए लाया जा रहा था। इसके अलावा यहां के दियारा क्षेत्र में अभी भी सैकड़ों शराब की भठ्ठीआ संचालित हो रही है। यह शराब के धंधे बाज रात में ही शराब बनाकर सुबह होते ही पूरी शराब को बेच देते हैं।