▶बीती रात मढ़ौरा पुलिस ने डबरा नदी पुल के पास से शिक्षक की लावारिस बाइक को किया था बरामद

प्रोफ़ाइल फ़ोटो



मढ़ौरा (सारण). सीमावर्ती इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी पशुराम साह का 40 वर्षिय पुत्र व शिक्षक सूर्यकांत साह की संदेहास्पद मौत हो गयी. जिनकी शव को पुलिस ने डबरा नदी से अमनौर थाना क्षेत्र के गनौरा गांव के पास से वुधवार को दोपहर बाद बरामद की है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक की पलेटिना बाइक बीते रात में मढ़ौरा में डबरा पुल के पास से पुलिस ने गस्ती के दौरान बरामद की थी और तहकीकात कर इसकी जानकारी परिजनों को दी।वुधवार को लोगों ने काफी खोजबीन किया, तब जाकर दोपहर बाद गनौरा गांव के पास नदी में किनारे झाड़ी की तरफ में शव मिला. इधर मृतक की पत्नी रिंकू देवी,12 वर्षिय पुत्री तृप्ति कुमारी,10वर्षिय सृस्टि कुमारी,8वर्षिय पुत्र अतुल कुमार समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृत शिक्षक अपने गांव के मध्य विद्यालय टेढ़ा में पदस्थापित थे और उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र भी उसी विद्यालय में पढ़ाई करते हैं. गांव के लोगों को घटना की जानकारी प्राप्त होने पर हतप्रभ है और लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि पारिवारिक मतभेद में शिक्षक सूर्यकांत साह ने अनहोनी कर ली है.घटना की खबर मिलने के बाद परिजन बदहवास है।इसलिए कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है.