मरीजो के पर्ची के साथ मतदाता जागरूकता की पर्ची संलग्न कर वोट करने के लिए शुरू हुई अपील

छपरा : सामाजिक और गैर राजनैतिक संगठन सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई ऐंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु पहल की शुरुआत आज शहर के नगरपालिका चौक से की गई। आई.एम. ए.छपरा और आई.एम. ए. सेंट्रल सारण के साथ मिलकर संस्था द्वारा प्राइवेट अस्पतालो में मरीजों की पर्ची के साथ मतदाता जागरूकता पर्ची भी संलग्न करने का कार्यक्रम किया गया जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा ।
कार्यक्रम की शुरुआत आई एम ए द्वय के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन, डॉ तौशिफ मुजज़्बा, डॉ रवि रंजन, रेडियो मयूर के अभिषेक अरुण,नवीन कुमार द्वारा कार्यक्रम की गई ।मरीजो से बात करते हुए डॉ राजीव रंजन ने वोट के अपील करते हुए कहा कि वोट आपका अधिकार है इसका प्रयोग जरूर करें।कार्यक्रम को संबंधित करते हुए डॉ तौशिफ मुजज़्बा ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है सभी को मिलकर मतदान के लिए लोगो को जागरूक करना होगा ।

बुराई पर चोट करे,शिकायत नही वोट करे

कार्यक्रम के अध्यक्ष नवीन ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के 50 से ज्यादा अस्पतालों में चलेगा।संस्था का प्रयास है कि वोट के प्रति जागरूकता बढ़े। पर्ची पर बुराई पर चोट करें,शिकायत नही वोट करें स्लोगन द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है।लगातार तीन दिनों तक मरीजो के पर्ची के साथ मतदान करने की अपील की पर्ची संलग्न मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन जायका रेस्टोरेंट द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ अभिषेक ,रविन्द्र सिह,सुधीर ,सबिह सहित कई लोग मौजूद थे।