उचकागांव पुलिस को गिरफ्तार करने के लिए करता रहा था चैलेंज
उचकागांव (गोपालगंज) थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव से जिस कुख्यात मनोज सहनी को पुलिस द्वारा मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया है। वह उचकागांव थाना पुलिस द्वारा हत्याकांड मामले में सरेंडर करने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने पर पुलिस को कई बार गिरफ्तारी करने के लिए चैलेंज करता रहा है। वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी द्वारा भी पुलिस को खुलेआम चैलेंज देते हुए कहा गया कि पुऊ उसके पति को कभी भी जिंदा नहीं पकड़ पाएंगी। जिसके बाद वह उचकागांव पुलिस के द्वारा गिरफ्तार के लिए चैलेंज बन चुका था। बताया जा रहा है कि जिले के उचकागांव, कुचायकोट, फुलवरिया सहित दर्जन स्थानों में लूट, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट आदि प्रकाश में आए लगभग एक दर्जन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात मनोज सहनी को पुलिस द्वारा किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी गिरफ्तारी मात्र 2 साल पहले जिले के गोपालपुर थाने में शराब के साथ गिरफ्तारी की गई थी। उसके पूर्व और बाद में अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। जबकि हत्याकांड मामले में भी वह पिछले 1 वर्षों से फरार चल रहा था।




Recent Comments