
छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सहारा के द्वारा स्थानीय शिशु पार्क में नि:शुल्क डाइबीटीज शिविर का आयोजन कर लगभग 100 मरीजों की जांच की गई एवं मौजुद डॉकटरो के द्वारा आवश्यक सुझाव दी गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब के अध्यक्ष लायन बृजेन्द्र किशोर ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल की ओर से 10 – 14 नवंबर तक विश्व डायबीटीज दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लायंस क्लब छपरा सहारा के द्वारा भी मंगलवार को नि:शुल्क डायबिटिज शिविर का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में पीस पोस्टर के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन एस जेड ए रिज्वी, अध्यक्ष लायन ब्रजेंद्र किशोर, उपाध्यक्ष लायन अजय सहाय, सचिव लायन शैलेश सिंह, लायन डा एस एस पांडे, लायन रजनीश कुमार, लायन सतीश सिंह, लायन संदीप कुमार, लायन जयप्रकाश गुप्ता, लायन रविन्दर कुमार, लायन कुणाल चौधरी के साथ कई लायन सद्स्य मौजुद थें ।
उक्त जानकारी क्लब के सचिव लायन शैलेश सिंह ने दिया ।




Recent Comments