सारण :अवैध देशी शराब के साथ बाइक जब्त
——
दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट
—–
डोरीगंज-:
डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव से डोरीगंज पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान गंगा नदी के निचले सड़क से दरियावगंज गांव में जा रही थी कि पुलिस को देख बाइक पर सवार दोनों लोग बाईक छोड़ फरार हो गये। बाइक छोड़ सवार को फरार होते देख पुलिस जब बाइक के पास पहुंची तो देखा कि ट्रक के ट्युब में अवैध देशी शराब है। जबरदस्त तक पुलिस मामले को समझ सवार युवक को पकड़ने की कोशिश करती तब तक बाइक पर सवार युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ट्यूब में रखे लगभग 40 लीटर देशी शराब व हीरो होंडा कंपनी की बाइक जब्त कर थाने ले आई और बाईक व बाइक पर सवार अज्ञात दो युवक पर शराब का अवैध व्यवसाय करने का मुकदमा दर्ज किया है।




Recent Comments